logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मनपा टैक्स विभाग की बडी कार्रवाई, दुकानों पर ठोका ताला


चंद्रपुर: मनपा की कर वसूली टीम ने भारी बकाया वाले 4 दुकानों को ताला ठोका है. कर भुगतान के संबंध में संपत्ति मालिकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण कर वसूली और जब्ती टीम ने इंडस्ट्रीअल वार्ड के लकड़ी उद्योग, शास्त्री नगर के शर्मल महातव, शास्त्री नगर गृह निर्माण संस्था के अजय जयस्वाल और राजेश लाडे के दुकानों को सील कर दिया. इन चारों दुकानों पर प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य टैक्स बकाया है. 

चंद्रपुर शहर मनपा के माध्यम से कर वसूली के लिए झोनस्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बार-बार चेतावनी के बाद भी भुगतान नहीं करने वाले व टालमटोल करने वाले दुकानदारों के दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है. कर विभाग द्वारा कई प्रकरणों पर कार्रवाई प्रस्तावित की गयी है. जब्ती टीम के जाते ही इनमें से कई मालिकों ने पूरा टैक्स चुका दिया, लेकिन 4 दुकान मालिकों ने टैक्स भुगतान के संबंध में नकारात्मक जवाब दिया तो टैक्स वसूली एवं जब्ती टीम ने उक्त कार्रवाई की है.

इसमे शर्मल महातव बकाया 63,381, वुडन इंडस्ट्रीज बकाया 21068, अजय जयस्वाल बकाया 15456, राजेश लाडे बकाया 27212 ऐसे कुल 4 दुकान सील किए गए. साथ ही स्टार बेकरी का बकाया 2,30,796, आनंद लॉटरी सेंटर का 25,000, नायद हुसैन 1,04094, इन्स्पायर एकेडमी का 2,39,052, गुलाबराव लमगे 1,42,294, हसन इलेक्ट्रिकल्स 96,404, विनोद कावले 91,103, गुरुदेव लॉन पर 6,02,064 रुपये बकाया था. वसूली टीम के पहुचते ही सभी ने टैक्स का पूरा भुगतान कर दिया है. 

यह कार्रवाई शुक्रवार 3 मार्च को मनपा आयुक्त विपिन पालीवाल के मार्गदर्शन व उपायुक्त अशोक गराटे, सहायक आयुक्त नरेंद्र बोभाटे, सचिन माकोडे, राहुल पंचबुद्धे, कर विभाग के प्रमुख अनिल घुले, अग्निशमन विभाग के प्रमुख चैतन्य चोरे, मार्केट लिपिक प्रवीन हजारे, मनपा आपदा प्रबंधन विभाग व अतिक्रमण विभाग के अमले की टीम ने की.