logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिलाधिकारी विनय गौड़ा को गिरफ्तार करने का निकला आदेश, प्रशासन में मची खलबली


चंद्रपुर: जिले से बड़ी जानकारी सामने आई है, जहां राष्टीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने चंद्रपुर के जिलाधिकारी विनय गौड़ा को गिरफ़्तारी करने का आदेश दिया है. आयोग ने राज्य पुलिस महासंचालक रजनीश सेठ को यह आदेश दिया. जिलाधिकारी के गिरफ़्तारी की जैसी ही खबर सामने आई प्रशासन में खलबली मच गई है।

क्या है पूरा मामला?

जिवतीतहसील के कुसुम्बी गांव के आदिवासियों की जमीन के मामले में विनोद खोबरागड़े ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में जिलाधिकारी विनय गौड़ा को 16 फरवरी को आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था। लेकिन कलेक्टर स्वयं आयोग के सामने पेश नहीं हुए, उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर तृप्ति सूर्यवंशी पेश हुईं। इस कारण राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पुलिस महानिदेशक को कलेक्टरों को गिरफ्तार कर 2 मार्च तक आयोग के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है।

आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्ज़ा 

आयोग में की गई शिकायत के अनुसार, पहले माणिकगढ़ और अब अल्ट्राटेक सीमेंट इंडस्ट्रीज समूह द्वारा पिछले 36 साल से 36 साल से राजुरा तहसील के कुसुम्बी गांव में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा कर के रखा हुआ है। इसको लेकर पिछले कई सालों से अदालत में मामला चल रहा है।