logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: आरोपी को 18 तक पीसीआर, थाने में जमा किए 5 लाख शिवसेना


वरोरा. वेकोलि माजरी क्षेत्र अंतर्गत एकोना माईन में ए चरूरखटी  निवासी  महिला के पुत्र के से काम के एवज में वरोरा निवासी युवराज मोरे ने 5 लाख रुपए लिए थे. किंतु काम न होने पर महिला ने वरोरा थाने में रिपोर्ट दी और शिवेसना जिला प्रमुख मुकेश जीवतोडे के साथ प्रेस कान्फेंस में अपनी व्यथा रखी. जिसके बाद वरोरा पुलिस ने आरोपी मोरे के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया. उसे न्यायालय में पेश किए जाने पर 18 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है.

महिला तीन महिने बाद भी पुत्र के जनरल मजदूर के रुप में काम न होने पर अपने रुपए वापिस मांग रही थी. किंतु युवराज मोरे के टालमटोल की वजह से  शिवसेना से मदद की फरियाद की. महिला को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश जीवतोडे उपविभागीय पुलिस अधिकारी आयुष नोपानी को हकीकत बतायी जिसके बाद वरोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरेापी मोरे ने 5 लाख रुपए थाने में जमा कर दिए है जो कानूनी कार्रवाई के बाद महिला को मिलेंगे. 

शिवसेना का आरोप है कि वेकोलि की माईंस में इस प्रकार का पूरा रैकेट सक्रिय है जो नौकरी, छोटे मोटे ट्रांसफार आदि काम के नाम पर बडी रकम वसूल करते है. इसलिए इस ओर वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस को ध्यान देने की आवश्यकता है. इस प्रकार किसी से पैसे मांगने पर शिवेसना जिला प्रमुख जीवतोडे, उपजिलाप्रमुख अमित निब्रड, युवासेना जिला सचिवस मनीष जेठाणी, विधानसभा संगठक सुधाकर मिलमिले, शहर प्रमुख संदीप मेश्राम, नगर सेवक दिनेश यादव, बंडु डाखरे, उपतालुका प्रमुख सागर पिंपलकर,गणेश जानवे, भूषण बुरीले, अनिल गाडगे से संपर्क की अपील की है.