logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: गणेश विसर्जन में पर चला पुलिस का डंडा, एक सिपाही निलंबित


चंद्रपुर: शहर में शनिवार को गणेश विसर्जन को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। रैली में शामिल श्रद्धालुओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई के कारण शहर में तनाव की स्थिति बन गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को चंद्रपुर शहर में गणराय को विदाई दी गई। हर साल दोपहर से मुख्य सड़क से गणेश मंडल की मूर्तियों का विसर्जन जुलूस निकलता है। सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। हालांकि शुक्रवार की शाम छह बजे भी बारात गांधी चौक से नहीं हटी थी। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद गणेश मंडल के कार्यकर्ता डीजे की थाप पर नाच रहे थे। शाम के सात बज रहे थे, लेकिन सके बाद भी जुलूस जयंत टॉकीज तक नहीं पहुंची थी। पुलिस गणेश मंडल की धीमी गति को देखकर गणेश मंडल को समय से विसर्जित करने का आग्रह कर रही थी।

'चंद्रपुर के राजा' गणेश मंडल और पुलिस के बीच विवाद


शनिवार की सुबह करीब 4 बजे जयंत टॉकीज इलाके में 'चंद्रपुर के राजा' गणेश मंडल का जुलूस निकाली गई, जबकि पुलिस गणेश मंडलों को पीछे की ओर ले जाने की कोशिश कर रही थी। इस पर चंद्रपुर के राजा गणेश मंडल और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज कर दिया। 

धरने पर बैठे लोग


इस बीच जटपुरा गेट पर जुलूस के पहुंचते ही चंद्रपुर राजा गणेश मंडल अध्यक्ष दीपक बेले और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ कर विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद खुद पुलिस अधीक्षक अरविंद साल्वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही आदेश रामटेके को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं ने रास्ता साफ किया। यह पहला मौका है जब चंद्रपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान इस तरह की घटना हुई।