logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चारगांव में वृद्ध हत्या मामले को पुलिस ने सुलझाया, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: चार दिन पहले शेगांव थाना क्षेत्र के शेगांव बुज-चारगांव मार्ग पर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ प्रकाश हिवरे, चारगांव बुज वरोरा और अतुल मधुकर मडकम, समुद्रपुर, वर्धा जिला निवासी के रूप में की गई है। 

बीते शुक्रवार 10 नवंबर को चारगांव भुज वन प्रमंडल के चेक नाका के पास झाड़ियों में अज्ञात वृद्ध का शव मिला था। घटना के तुरंत बाद शेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जाँच करने के बाद मृतक की पहचान तुलसीराम महाकुलकर के रूप में की गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या वाली जगह की जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वायड का भी इस्तेमाल किया। घटना वाले दिन पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। इसलिए पुलिस व्यवस्था को आरोपी को ढूंढने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह परदेशी ने मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा को सौंप दी। 

एलसीबी पुलिस निरीक्षक बालासाहेब खाड़े ने सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश भोयर और सहायक पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोबडे के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया। पिछले चार दिनों से इस मामले में विभिन्न माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही थी. अंत में संदिग्धों सौरभ प्रकाश हिवरे और अतुल मधुकर मडकम को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पहले तो उन्होंने आरोपी से इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने अपने तरीके से सवाल किया तो दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।