logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: लावारिस पशुओं से वाहन चालक हलाकान, संबंधित विभाग की अनदेखी


वरोरा: वरोरा शहर से सटकर चंद्रपुर नागपुर महामार्ग मार्ग गुजरता है. इस अति व्यस्त मार्ग लावारिश जानवर बैठे रहते हैं. इसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है. कई बार तो वाहन चालक को स्वयं नीचे उतरकर मवेशियों को मार्ग से हटाना पडता है. मार्ग पर बैठे मवेशियों की वजह से अनेक छोटे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है. किंतु नगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. जिससे दिनों दिन परेशानी बढती जा रही है.

अनेक पशुपालक जब तक गाय, भैंस दूध देते है तब तक उन्हे खूंटे से बांधकर रखते है. किंतु जैसे ही यह दूध देना बंद कर देते है इन्हे लावारिश छोड देते है. यह मवेशी दिन भर शहर में लगने वाले सब्जी बाजार में लोगों को परेशान करते घुमते है. सब्जियों के दुकानों पर मुंह मारते है जिससे सब्जी विक्रेता डंडा उठाकर मवेशियों के पीछे दौडते है जिससे यह मवेशी किसी से भी टकराकर उन्हे चोटिल कर देते है. शाम के समय पर यह  जानवर सड़क के बीच में आकर बैठ जाते हैं और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते है. 

हालांकि प्रशासन इस जानवर के मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है. इसकी वजह से जानवरों के मालिक भी पशुओं को छोडकर निश्चिंत हो जाते है. इसलिए इन जानवरों के बंदोबस्त की मांग की जा रही है. जिन लोगों के मवेशी इस प्रकार खुले मिलते है उनके खिलाफ नगर प्रशासन कार्रवाई करें तो इस पर रोक लग सकती है.

मारने दौडते है मवेशी

रात के समय पर सडक पर बैठे मवेशी कई बार वाहन चालकों को मारने के लिए उनके पीछे दौड पडते है. एक जानवर सड़क पर बैठा नजर आया तो दूसरा उसके पास आकर बैठ जाता है इस प्रकार की इनकी संख्या बढती जाती है. जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडता है. इसलिए इनके बंदोबस्त की मांग लोगों ने की है.