logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: परिवार ने शादी का किया विरोध, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर; युवती की मौत 


चंद्रपुर: परिवार वालों द्वारा शादी से इनकार करने पर एक प्रेमी जोड़े ने चूहे मारने वाली दवाई खा ली। इस दौरान दोनों ने पहले वीडियो कॉल किया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां युवती की मौत हो गई, वहीं युवक अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। मृतक युवती का नाम शुभांगी भोंगले (24) और युवक राकेश जानेकर (27) दोनों नायगांव घुग्घुस निवासी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती एक ही गांव के हैं और एक दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, जब इस बात की जानकारी दोनो के परिजनों को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया। बार-बार समझाने के बावजूद परिजनों नहीं माने तो दोनों ने आत्महत्या करने का तय किया। दोनों ने गुरुवार दोपहर को वीडियो कॉल किया और चूहे मारने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले जहर को खा लिया।


जैसे ही इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को हुआ। उन्होंने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वहीं युवक अभी भी एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं होने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।