logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बैलों को पानी पिलाने तालाब में गए किसान पानी में डूबा, हुई मौत


चंद्रपुर: गोंडपिपरी तहसील के धनापुर गांवमें एक बेहद दूरदाई घटना सामने आई है। जहां खेती का काम करने के बाद बैलों को तालाब में पानी पिलाने ले गया एक किसान बैलों सहित डूब गया। इस घटना में किसान सहित दोनों बैलों की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम को हुई। मृतक किसान का नाम भास्कर बापूजी साल्वे (उम्र 44) है।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर को भास्कर साल्वे शाम करीब छह बजे खेती का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इस बीच, वे बैलगाड़ी को सीधे झील पर ले गए ताकि बैलों को पानी पिलाया जा सके। हालांकि, तालाब में पानी का अनुमान नहीं लगा पाने के कारण  बैल और किसान दोनों पानी में डूब गए। देर शाम भास्कर के घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाशी शुरू की तो झील में एक मृत बैल और एक बैलगाड़ी मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने रेस्क्यू टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया और सोमवार की सुबह झील से किसान के शव और दो बैल बरामद किए। इस घटना से धनापुर गांव में मातम छा गया है। दिवाली की पूर्व संध्या पर घर के कमाने वाले के खोने से साल्वे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।