logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ग्राहक और शराब विक्रेता के बीच हुआ विवाद, सर पर फोड़ी बॉटल


चंद्रपुर: शराब दुकानदारों और उपभोक्ताओं के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही एक मामला रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां हुए विवाद में शराब विक्रेता ने ग्राहक पर बॉटल से हमला कर दिया। इस हमले में ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज में किया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शराब विक्रेता संदीप आडवाणी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना मंगलवार रात 8.30 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के जटपुर के पास आनंद वाइन शॉप के मालिक चंद्रकांत आडवाणी के पुत्र संदीप आडवाणी का शराब के पैसो को लेकर ग्राहक से विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ा की  काउंटर पर आरोपी संदीप ने ग्राहक के सिर पर बोतल फेंकर मार दी। इस हमले में ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क पर लगता है जाम

यह शराब की दुकान शहर में एक बहुत व्यस्त सड़क के किनारे स्थित है और हमेशा शराबियों की भीड़ लगी रहती है। जिले में शराबबंदी हटने के बाद शराब कारोबारी चंद्रकांत आडवाणी ने जटपुरा गेट के पास आनंद वाइनशॉप शुरू की। यह शराब की दुकान हमेशा सड़क पर यातायात को रोक रही है। शाम के समय इस मार्ग से आने-जाने में महिलाओं को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।

बीमार होने का किया नाटक 

गिरफ़्तारी के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। जहां आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल जाने से बचने के लिए आरोपी ने बीमार होने का नाटक सुरु कर दिया। इसके बाद पुलिस जांच के लिए उसे मेडिकल लेकर गई। जहां करने के बाद वह पूरी तरह स्वास्थ्य पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।