logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में नहीं थम रहा इंसानों पर बाघ के हमले, फिर गई दो की जान


चंद्रपुर: जिले में इंसान और वन्यजीव के बीच संघर्ष अपने चरम पर पहुंच गया है। बाघ के लगातार हमलों के कारण लोगों की मौत बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिन में बाघ ने तीन लोगों की जान ले ली है। बुधवार को मूल तहसील के चिंचला में एक बाघ ने दो चरवाहों पर हमला कर दिया। जिसमें मौके पर हो दोनों की मृत्यु हो गई। मृत चरवाहों की पहचान नानाजी निकेसर 53, धीवरु वासेकर 55 के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  चरवाहे नानाजी और धीवरू अपने मवेशियों को चराने के लिए चिंचला क्षेत्र के जंगल में गए थे। जंगल में बैठे एक बाघ ने अचानक नानाजी पर हमला कर दिया। नानाजी के चिल्लाने की आवाज सुनकर धीवरू उसे बचाने के लिए गया। लेकिन बाघ ने उसपर हमला कर दिया। जिसमें मौके पर ही दोनों को मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।