logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: साल के आखरी दिन बाघ ने महिला पर किया हमला, हुई मौत


चंद्रपुर: जिले में बाघ का हमला लगातार जारी है। साल के अंतिम दिन एक महिला को बाघ ने मार डाला। पिछले एक साल में यह 53वां शिकार है। बाघ के हमले में मारी गई महिला की पहचान सीताबाई दादाजी सालमे (65, निवासी तोरगांव) के रूप में हुई है।

चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है। इरवा टेकरी निवासी नर्मदा प्रकाश भोयर (45) को शुक्रवार को बाघ ने मार डाला। आज सीताबाई दादाजी सालमे (65, तोरगांव) वहां से 2 किमी दूर टेकरी और तोरगांव के बीच खेत में काम कर रही थीं, तभी एक बाघ ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला। घटना शाम 5 बजे के बीच की है। घटना ब्रम्हपुरी वन विभाग की सीमा में हुई। इस घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाघों का ध्यान रखा जाए। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।