logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: फिर मिला बाघ का शव, दो महीने में सात की मौत


चंद्रपुर: तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आने वाले मामल जंगल में रविवार को एक वयस्क बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।अनुमान है कि इस बाघ की मौत करीब आठ से दस दिन पहले हुई होगी।चंद्रपुर जिले में दो माह में सात बाघों की मौत हो चुकी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम छह बजे के करीब बाघ का शव उस समय मिला जब वन अमला ताडोबा बफर के नीचे गश्त पर कर रहा था। घटना की सूचना ताडोबा बाफर के वन संरक्षक पाठक को दी गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया है। ताडोबा प्रबंधन ने कहा कि आज पोस्टमार्टम के बाद सही कारण का पता चलेगा।

कुछ दिन पहले मामल के जंगल में दो बाघों के बीच लड़ाई हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी लड़ाई में घायल बाघ की मौत हुई है। इसी के साथ यह भी चर्चा है कि मृत बाघ ताडोबा का प्रसिद्ध मटकासुर बाघ तो नहीं।