logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कलमना में मध्यरात्री भीषण आग से दो गौशालाएं जलीं, खेतिहर मजदूर बाल-बाल बचा


राजुरा: राजुरा तहसील के मौजा कलमना में आधी रात के करीब अचानक आग लग गई और विठ्ठल विरुटकर और कवडु पिंगे की गौशाला में रात के बारह बजे अचानक आग लग गई. इस आग में दोनों गौशाला जलकर खाक हो गई.  इन गौशालाओं में कृषि उपकरण, पशुओं का चारा, रासायनिक खाद आदि जलकर खाक हो गया। 

खास बात यह है कि विठ्ठल विरुटकर के गोशाला में उनके खेती में काम करनेवाला खेतीहर मजदूर रहता था. उनकी रोजी-रोटी का सारा सामान जैसे अनाज, कपड़े, बच्चों की पढ़ाई की किताबें जल गई हैं. हादसे में खेती मजदूर के पैर और चेहरे पर मामूली चोटें आने की खबर है. वह जल्दी से वहां से बाहर निकल आने से वह बाल-बाल बच गए. आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

घटना की जानकारी मिलने पर कलमना सरपंच नंदकिशोर गढ़ई ने राजुरा की दमकल व अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की दमकल को बुलाकर दोनों गोशाला में लगी आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया. उनके और पुलिस पाटिल बालकृष्ण पिंगे और सभी ग्रामीणों के प्रयासों से इन दोनों गौशालाओं में लगी आग पर काबू पा लिया गया. 

गांव के कई नागरिकों ने अपने घरों के पानी, मोटर पंप व अन्य साधनों से आग बुझाने में मदद की. इससे आग गांव के अन्य इलाकों में फैलने से बच गई. नहीं तो आग पूरे गांव में फैल जाने और बड़ा नुकसान होने की आशंका थी. इस बीच, इस आग में दोनों किसानों को भारी नुकसान हुआ है. सरपंच नंदकिशोर वाढई ने सरकार के कल्याण कोष के तहत मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास करने की जानकारी दी.