logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तेंदुआ के हमले में दो घायल, पोंभूर्णा वनक्षेत्र की घटना


चंद्रपुर. पोंभूर्णा वन क्षेत्र के बोर्डा झुल्लूरवार खेत के सर्वे नंबर 178 में खेत में छिपे तेंदुआ ने हमला कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना गुरूवार की सुबह करिबन 8 बजे की है. वन विभाग को इसकी सूचना मिलते ही वन अधिकारी व वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया. लेकिन जैसे ही तेंदुए ने हमला कर वन कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाके में भय का माहौल फैल गया है. जखमी में बोर्डा झुलूरवार निवासी किसान काशीनाथ गावड़े (54) व देवाडा खुर्द निवासी वनकर्मी मनोज गाडेकर का समावेश है.

पिछले वर्ष भर तहसील में बाघ के हमले में कई जाने व मवेशीयों का शिकार हुवा है.  लेकिन वन विभाग बाघों का बंदोबस्त करने में असमर्थ हो रहा है. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगे की जांच वन परिक्षेत्र अधिकारी फणींद्र गादेवार के मार्गदर्शन में स्टाफ व उनकी टीम द्वारा की जा रही है.