logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: दो युवक ले रहे थे बाघ की फोटो, झाड़ियों में छुपे जंगल के राजा ने किया; फिर हुआ कुछ ऐसा उड़े सबसे होगा


चंद्रपुर: बाघ के पैरो के निशान लेना दो युवको को भारी पड़ गया। झाड़ियों में छुपा बाघ ने दोनों युवको पर हमला कर दिया। खुद की जान बचने के लिए दोनों युवक और पानी में कूद गए। बड़ी मुश्किल से दोनों तैरकर दूसरी तरफ आए और अपनी जान बचाई। घटना वरोरा तहसील में मधेली के पास वडगाँव के खेतो में हुई। 

ग्रामीण हरिदास तुरांकर के फार्म शेड में गायें चर रहे थे। इसी बीच तुरांकर ने देखा कि एक धारीदार बाघ एक गाय पर हमला करने के लिए नीचे बैठा है। बाघ को देखकर वह डर गए और पेड़ पर चढ़ गए।  इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी।खेत में बाघ के होने की जानकारी मिलते ही 20-25 ग्रामीण वहां पहुंच गए।  

इस समय सरपंच प्रफुल्ल असुतकर और उप सरपंच शैलेश असुतकर नीचे जमीन पर बाघ के निशान की तस्वीरें ले रहे थे तभी बाघ झाड़ी से बाहर आया और प्रफुल्ल-शैलेश पर कूद गया। शेर को खुद पर हमला करता देख दोनों जोर से दौड़े और पानी में कूद गए और तैरकर दूसरी तरफ आ गए। हालांकि कूदते समय उपसरपंच प्रफुल्ल के हाथो में चोट लग गई है।

घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है। नागरिकों की मांग है कि वन विभाग इस ओर ध्यान दे और बाघ को जल्द से जल्द पकडे।