logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

‘ग्लोबल वार्मिंग’ के खिलाफ चंद्रपुर से होगा शंखनाद; राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन


चंद्रपुर: चंद्रपुर में 16, 17 और 18 जनवरी को होने वाले 'जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2025' के अवसर पर चंद्रपुर से ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ शंखनाद किया जाएगा। पूर्व वन, सांस्कृतिक मामले और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आज विश्वास व्यक्त किया कि सी फॉर चंद्रपुर ये सी फॉर क्लाइमेट चेंज के संबंध में नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मुनगंटीवार ने अपील की है कि पर्यावरणविद बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में शामिल हों। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 170 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे, वैश्विक जलवायु विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व संवर्धन आदि गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 16 जनवरी को दोपहर तीन बजे महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे।