logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खेत के बाड़ के करंट से युवक की मौत


चिमूर. नेरी समीप स्थित बोड़धा निवासी किसान अमोल देवराव नाकाड़े (37) सोमवार को तड़के करीब 5 बजे शौच को गया था. वहां पर जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए लगाए बिजली प्रवाहित बाड़ के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई है. घटना से परिवार में दुख छा गया है. बोड़धा निवासी श्यामराव चिरकुटा घोनमोड़े के खेत गांव से सटकर है. 

खेत से लोहारा-नवतला-नेरी को बिजली पहुंचाने के लिए खंभे गड़े है. इन खंभों से रात के समय पर जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसान बाड़ को बिजली का करंट प्रवाहित करने की चर्चा गांव में है. क्योंकि खेतों में कई बार मरे हुए सुअर दिखाई दिए थे. 

घटना की सूचना मिलने पर भिसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस खेत में जंगली सुअर की भी करंट से मौत होने की जानकारी है. इसलिए वनविभाग, पुलिस और बिजली विभाग से दखल लेकर तत्काल दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने की है. मामले की जांच भिसी पुलिस कर रही है.