logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrpur: ब्रम्हपुरी में नाबालिक लड़की से बलात्कार की मुख्यसूत्रधार नागपुर से गिरफ़्तार


चंद्रपुर: ब्रम्हपुरी में नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में पुलिस ने मुख्य सूत्रधार को गिरफ़्तार किया है.इस मामले की मुख्य सूत्रधार अक्षदा सुनील ठाकुर (26) को गिरफ़्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में आने वाले समय में और भी कई नाम सामने आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ब्रम्हपुरी शहर के  विदर्भ इस्टेट कॉलोनी में किराये के घर में रहने वाले लोणारे दंपत्ति ने कोलकत्ता से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लाया था। जिसे कुछ दिनों पूर्व ही पुलिस इस दलदल से बाहर निकाला था। 

इस मामले में आरोपियों पर पोक्सो के ही साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मंजीत रामचंद्र लोणारे और चंदा मंजीत लोणारे को गिरफ़्तार किया गया है.इस दंपत्ति से की गयी पूछताछ में उन्होंने मुख्य सूत्रधार के रूप में नागपुर की सिमरन का नाम बताया था। इसके बाद सिमरन फरार हो गयी.जिसे गुरुवार को नागपुर से गिरफ़्तार किया गया था और बाद में अदालत में पेश किया गया। 

इस मामले में अब तक वडसा से अरविंद इंदूरकर, शिवराम हाके, राजकुमार उंदिरवाडे, मुकेश बुराडे जबकि लाखांदूर से प्रकाश परशुरामकर, सौरभ बोरकर, गौरव हरिणखेडे को गिरफ़्तार किया गया था.यह सभी आरोपी और लोणारे दंपत्ति ज्यूडिशियल कस्टडी में है.अब मुख्य सूत्रधार की गिरफ़्तारी के बाद आने वाले समय में कई और नाम सामने आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।