logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

जमीन के विवाद में बेटी और बहु ने माँ की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 


सिंदेवाही: जिले के सिंदेवाही तहसील से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। जहां जमीन के विवाद में एक कलयुगी बेटी ने अपनी वृद्ध माँ की हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध में वृद्ध की बहु ने भी आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटी और बहु को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान वंदना और चन्द्रकला सावसाकडे को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तहसील के नलेश्वर ग्राम की निवासी तानाबाई की तीन अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही शमशान उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, बेटी ने हत्या की साजिश बताते हुए परिवार के लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत मिलते ही थे के पीएसआई दलबल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे और बेटी वंदना खाते और चंद्रकला सावसाकडे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। हालांकि, पहले तो आरोपियों ने हत्या करने की बात नकार दी ,लेकिन जब पुलिस ने अपने स्टाइल में पूछताछ की तो दोनों हत्या करने की बात काबुल ली। 

आरोपी बेटी ने बताया कि, तीन तारीख को उसकी और उसके माँ के बीच खेती की जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान उसने और उसकी भाभी ने मिलकर वृद्धा की नाक और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए और किसी को कुछ पता न चले इसलिए गांव बाहर लेकर दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 302, 201, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।