logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज गिरा,13 यात्री जख्मी हुए


चंद्रपुर: मुंबई ट्रेन रूट के बल्लारपुर रेल्वे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक गंभीर हादसा हुआ.ट्रेन परिसर में ट्रेन पटरियों को ऊपर से आने जाने के लिए जुड़े फुट ओवर ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा जमीन पर गिर गया.लोहे के ढांचे से बने पुल पर पैदल चलने वाले हिस्सा कॉन्क्रीट से जुड़ा हुआ था.रविवार दोपहर साढ़े चार से पांच बजे के दौरान  ब्रिज अचानक ट्रेन की पटरियों पर गिर गया.प्राथमिक जानकारी के मुताबिक 13 यात्री जख्मी हुए  घायल हुए है.हादसे के होते ही स्टेशन परिसर में अचानक हड़कंप मच गया.गनीमत रही की जिस समय यह हादसा हुआ पटरी खाली थी.ब्रिज के स्लैब के धराशायी होने के साथ ब्रिज पर मौजूद यात्री ट्रेन पटरी पर गिर गए.हादसे की ख़बर लगते ही रेल विभाग की स्टेशन में मौजूद यंत्रणा में खलबली मच गयी.घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.