logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

खुली डीपी बनी बालिका का काल, बिजली का करंट लगने से बालिक की मौत


गडचांदूर: बिजली का करंट लगने से एक 4 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत की घटना शनिवार की सुबह 10 बजे जिवती तहसील के लांबोरी गांव में घटी है. मृतक का नाम ललिता भीमराव मडावी है. शनिवार की सुबह बालिका घर के आंगन में खेल रही थी. घर के पास ही बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर (डीपी) खुला पडा था. 

खेलने की धुन में बालिका डीपी के पास पहुंची तो उसे जोर का करंट लगा और उसकी मौत हो गई. करंट लगते ही ललिता को तत्काल हास्पिटल में दाखिल कराने के लिए दौडधूप शुरु की. किंतु उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है. चार वर्षीय बालिका की मौत से गांव में दुख की लहर दौड़ गई है.

अनेको बार देखा गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारी काम करने के बाद डीपी का ढक्कन लगाना भूल जाते है कई जगहों पर तो डीपी के ढक्कन नहीं होते है. जो इस प्रकार इंसान और जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते है. क्योंकि इंसान तो देख लेता है किंतु कोई जानवर गलती से डीपी के अंदर मुंह डाल दे तो उसे जोर का करंट लगेगा और उसकी मौत निश्चित है. 

इसलिए रिहायशी परिसर में लगे डीपी का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उनके ढक्कन हमेशा बंद रखे. उन्हे थोडा अधिक ऊंचाई पर लगाए जिससे छोटे बच्चे और मवेशी उन तक न पहुंच सके और इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ती न हो. क्योंकि घटनास्थल की खुली डीपी को देखने पर पता चलता है कि महज चार वर्ष की बालिका को डीपी का करंट लगा है. जिससे साफ होता है कि खुले डीपी की जमीन से ऊंचाई महज चंद फुट थी. जिससे यह घटना हुई है और परिवार पर शोक छा गया.

सूचना के आधार पर जिवती के थानेदार जगताप अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए हास्पिटल में भेज दिया है. किंतु किसी के खिलाफ मामला नहीं दर्ज किया है.