logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

दुर्घटना में दादा की मौत, पोता घायल; आवारपुरहिरापुर के पास ट्रक बाईक टक्कर


  • लोगों ने किया चक्का जाम आंदोलन

गडचांदूर: यहां आज रविवार की सुबह 9 बजे हिरापुर-आवारपुर के पास ट्रक और बाईक में हुई टक्कर में एक वृध्द की मौत हो गई जबकि उसका 18 वर्षीय पोता बुरी तरह से घायल हो गया. इस मार्ग पर आयेदिन दुर्घटना होने से लोगों ने रोष दिखाया. जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति रही.

गड़चांदूर- वणी मार्ग पर यातायात बडे पैमाने पर बढ गई है. साथ ही दुर्घटना का प्रमाण भी बढ गया है. इसी मार्ग पर बिबी से आवालपुर एवं हिरापुर से सांगोडा रास्ता दुर्घटनाओ को आमंत्रण दे रहा है. आज सुबह 9 बजे के दौरान कोरपना तहसील के हिरापुर निवासी 65 वर्षीय बबन गोविंदा आत्राम और उनका पोता प्रतीक रवींद्र आत्राम 18 दोनों अपनी बाईक क्र. एमएच 34 बीसी 9054 से हिरापुर से आवारपुर जा रहे थे. उसी समय औरंगाबाद से घुग्घुस आ रहे वाहन क्र. एमएच 20 ईके 4122 वाहन की टक्कर होने से बबन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रतीक रवींद्र आत्राम घायल हो गया. इसकी जानकारी नागरिकों को मिलते ही लोग घटनास्थल जमा हो गए और हिरापुर-आवारपुर रास्ते पर चक्का आंदोलन शुरू कर दिया. 

इस बीच गडचांदूर पुलिस ने हस्तक्षेंप कर मार्ग सुचारू करने का प्रयास किया परंतु लोग टस से मस नहीं हो रहे थे. शव का पंचनामा करने के लिए भी लोग रोक रहे थे. पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद शिंदे के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों को समझाया और फिर लोग शांत हुए. इसी बीच ट्रक चालक गणेश जाधव ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.