logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

बीमार बच्चे को अस्पताल ले जाने नहीं दी बाइक तो की हत्या


चंद्रपुर: अस्वस्थ बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए बाइक नहीं देने पर 55 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना भद्रावती तहसील के कोंडेगांव में हुई। मृतक की पहचान घनशाम सहरे की रूप में की गई है, वहीं उनका बेटा शक्ति सहारे (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में आरोपी तुकाराम नारायण भोयर (55) को भद्रावती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के बेटे की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने घनशाम से बाइक की मांग की। लेकिन घनश्याम ने नहीं दिया। इसको लेकर विवाद हो गया था। विवाद का निपटारा घनश्याम के पुत्र शक्ति ने किया। इसी बीच आरोपी घर गया और धारदार हथियार लेकर घनश्याम पर हमला कर दिया। शक्ति जब पिता की मदद के लिए दौड़ा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इस घटना में घनश्याम सहरे की मौत हो गई थी। घायल शक्ति को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया। थानेदार गोपाल भारती के नेतृत्व में भद्रावती पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।