logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सप्ताह भर में 4 किसानों ने गटका जहर; 1 की मौत, 2 का उपचार जारी


गोंडपिपरी. इस वर्ष हुई अतिवृष्टि और बाढ का पानी छोडे जाने की वजह से वर्धा नदी में पांच बार बाढ से किसान और खेतिहर मजदुरों पर आर्थिक संकट आया है. इसके चलते तहसील के चार किसानों ने सप्ताह भर के भीतर कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है. जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा बच गया है. अन्य दो का जिला सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है.

इस वर्ष वर्धा नदी में आई बाढ का सर्वाधिक असर गोंडपिपरी तहसील में देखने को मिला है. अनेक रास्ते बंद हो गए खेतों में नाव चल रही थी, अनेक दिनों तक सडक दिखाई नहीं दे रही थी नतीजा नाव की सहायता से मरीजों को एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया. ऐसे में किसानों का भी भारी नुकसान हुआ. इस बीच तोहोगांव गट ग्रापं अंतर्गत पांचगांव निवासी पुंडलिक मोरे ने विष पी लिया. 

ह दिनों तक उसका उपचार चला किंतु उसकी मौत हो गई. तोहोगांव निवासी जानकीराम भोयर, अनंता रागीट ने विष प्राशन कर लिया दोनों को उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है. उनका उपचार चल रहा है. वहीं किशोर भोयर उपचार के बाद स्वास्थ्य होकर अपने घर को लौट गया है.