logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षु संघ ने जिला अधिकारी कार्यालय पर निकाला मार्च, विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन


चंद्रपुर: चंद्रपुर में आज सोमवार को मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षु संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर मार्च निकाला।

संघ ने मांग की है कि मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षुओं को स्थायी रोजगार दें, वजीफा बढ़ाया जाए और नियमित और समय पर भुगतान किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगस्त 2024 से 2 हजार 300 मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षु गढ़चिरोली जिले के विभिन्न 27 प्रतिष्ठानों में काम कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति छह महीने के लिए की गयी थी। लेकिन यह अवधि फरवरी 2025 में खत्म होने वाली है।

पुरानी व्यवस्था पर ही चलने की प्रमुख मांग को लेकर मुख्यमंत्री युवा प्रशिक्षुओं ने मार्च निकाला। इस मार्च में जिले भर से 2 हजार से अधिक प्रशिक्षु शामिल हुए।