logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मुनगंटीवार के घर के बाहर जोरगेवर ने फडणवीस की तस्वीर के साथ लगाया बैनर,चर्चा क्या मंत्री को चिढ़ाने विधायक ने ऐसा किया !


चंद्रपुर: राज्य के वनमंत्री और चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार और जिले के ही निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बरसों से जिले में चर्चा का विषय रही है.बीते ढाई सालों तक जोरगेवार ने फूंक-फूंक कर राजनीति की लेकिन अब सरकार के बदलने से ऐसा लग रहा है जोरगेवार का जोर बढ़ गया है. इसलिए वो लगातार पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार को आवाहन देते दिखाई दे रहे है.
 
चाहे दीक्षाभूमि के विकास का सवाल को यह अंचलेश्वर मंदिर का मुद्दा हो जोरगेवार ने मुनगंटीवार को आड़े हांथो पर लिया। जोरगेवार फडणवीस के क़रीबी माने जाते है और उनके स्वागत में जोरगेवार ने ठीक मुनगंटीवार के घर के ठीक सामने बैनर लगया और इसमें फडणवीस की बड़ी फ़ोटो लगाई। इस बैनर को स्थानीय नागरिक सिर्फ बैनर के रूप में नहीं देखते बल्कि इसे मुनगंटीवार और जोरगेवार के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के रूप में देख रहे है.
 
निर्दलीय विधायक जोरगेवार पिछली सरकार में महाविकास आघाड़ी के समर्थक रहे है. लेकिन राजनीति का पांसा बदलते ही जोगरेवार ने भी पाला बदल लिया। अब वो सीएम शिंदे और डीसीएम फडणवीस के क़रीबी माने जाते है. मुनगंटीवार भले ही राज्य में मौजूदा मंत्री हो लेकिन जोरगेवार से उनकी नहीं पटती,इसलिए इस बैनर को लेकर यह चर्चा है की कहीं यह बैनर जानबूझकर मुनगंटीवार को चिढ़ाने के लिए तो नहीं लगाया गया है!