logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

नसीब बड़ा बलवान: प्राध्यापक पति ने पैसे के लिए पत्नी को फांसी पर लटकाया, लेकिन टूट गयी रस्सी


चंद्रपुर: नसीब से बड़ा कुछ नहीं यह बात एक बार फिर सिद्ध हुई है. अगर आप का नसीब साथ हो तो आप मृत्यु पर भी विजय हासिल कर सकते है. कुछ ऐसा ही हुआ.चंद्रपुर में एक उच्चशिक्षित महिला के साथ.हुआ कुछ यूँ कि राजुरा में रहने वाले प्राध्यापक मंगेश कुलमेथे ने पैसे के लिए अपनी ही पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मगर पत्नी के नसीब से साथ दिया और उसे जिस डोरी से फांसी पर लटकाया गया था वह टूट गयी और महिला की जिंदगी बच गयी. शहर के यादवराव धोटे कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राध्यापक का चार महीने पहले विवाह हुआ था.

विवाह के कुछ ही दिनों बाद प्राध्यापक अपने परिवार से अलग रहने लगा.इस दौरान वो लगातार अपनी पत्नी को पैसे के लिए परेशान करने लगा. एक बार पत्नी ने उसे दो लाख रूपए लाकर भी दिए.लेकिन पत्नी अधिक पैसे के लिए परेशान करने लगा.पीड़िता का मायका अधिक पैसे देने की स्थिति में नहीं था.14 सितंबर के दिन पति और पत्नी के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद पीड़िता के सास और ससुर ने भी पैसे लाने के लिए दबाव बनाया।

इसी रात लगभग डेढ़ बजे मंगेश ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया।और अपने पिता और भाई को बुलाकर पीड़िता को बांधकर उसे फांसी पर लटका दिया।ऐसा करने के बाद सभी आरोपी बगल के कमरे में जा बैठे। लेकिन इसी बीच फांसी की रस्सी टूट गयी और पीड़िता घर से भागने में कामियाब रही.उसने अपनी बहन के घर पहुंचकर आप बीती सुनाई।जिसके बाद पुलिस थाने में उसके ससुराल वालों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया गया.