logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बोले- कांग्रेस को हराने की शुरुआत चंद्रपुर से होगी


चंद्रपुर: जिस तरह आर फॉर रावण को हराने के लिए आर फॉर राम से ही शुरू होती है। के फॉर कंस को हराने के लिए के फॉर कृष्ण को युद्ध के मैदान में उतरना पड़ता है। ठीक उसी तरह सी फॉर कांग्रेस को हराने के लिए सी फॉर चंद्रपुर से शुरुआत होगी। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित मैदान में आयोजित जनसभा में बोलते हुए राज्य के पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह बात कही।

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने मिशन 144 शुरू किया हुआ। जिसके तहत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता उन सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर वहां संगठन को मजबूत करेंगे। इसी को लेकर आज सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंद्रपुर दौरे पर पहुंचे।

जाती से ऊपर उठकर दिया समर्थन

वहीं इस दौरान पूर्व सांसद और ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने कहा कि, "चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र में उनके जाती के दो हजार लोग है, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें चार बार जीतकर लोकसभा भेजा। मैं इसे भूल नहीं सकता।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले चुनाव में दुर्भाग्यपूर्ण वश भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अगले चुनाव में हम सभी मिलकर एक बार फिर भाजपा का झंडा यहां फहराएंगे।"