logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बंटी भंगड़ियां पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने विधायक सहित कार्यकर्ताओं पर मामला किया दर्ज


चंद्रपुर: चिमूर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक बंटी भंगड़ियां (Bunty Bhangadiya) और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ विनयभंग करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित साईनाथ बुटके की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने विधायक सहित तमाम लोगों पर राइट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में यह मामला दर्ज किया है। 

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार साईनाथ बुटके के बड़े भाई गजानन बुटके चंद्रपुर जिला कांग्रेस के महासचिव है। पिछले दिनों साईनाथ ने विधायक भंगड़ियां कोे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 11 मार्च को शाम साढ़े सात बजे बंटी भंगड़ियाँ अपने 15-20 समर्थको के साथ घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गालियां देते हुए साईनाथ बुटके कहां है ऐसा सवाल किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता उनके रूम में घुसे और उनके पति को खींचते हुए बाहर लेकर आये। इस दौरान सभी ने उनके साथ मारपीट की। जैसे ही मैं उन्हें बचाने गई विधायक ने उनके बाल खींचे और उन्हें गालियां देते हुए निचे लेकर आएं। इस दौरान शिकयत करता ने विधायक पर उनके कपडे फाड़ने का भी आरोप लगाया। 

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जहां विधायक भांगड़िया के खिलाफ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को इकट्ठा कर किसी के घर मे जाकर मारपिट करने को लेकर राइट एक्ट के तहत धारा 143, 147,149 के तहत मामला दर्ज किया। इसी के साथ बुटके पर भी 294के तहत मामला दर्ज किया गया है।