logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: विधायक सुधाकर अडबाले ने दिया आश्वासन, कहा - पुरानी पेंशन के लिए लड़ाई करेंगे तेज


चंद्रपुर: विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा भवानजीभाई चव्हाण हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में चंद्रपुर महानगर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विधायक सुधाकर अडबाले ने उद्घाटन वक्ता के रूप में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो पुरानी पेंशन की मांग की लड़ाई को और तेज करेंगे।   

अडबाले ने कहा कि 1 नवंबर 2005 से पहले और बाद में चरणबद्ध तरीके से 100% अनुदान पर नियुक्त और 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों को तत्काल पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए।

विधायक सुधाकर अदबले ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कराने की लड़ाई तेज की जाएगी। विदर्भ माध्यमिक शिक्षा संघ लाखों कर्मचारियों के न्यायिक अधिकारों के लिए एक सरकारी संस्था के रूप में सदन में आवाज उठाएगा।