logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

अदानी समूह को सौंपा गया घुग्घुस का माउंट कार्मेल कॉन्वेंट, सरकार का बड़ा फैसला


चंद्रपुर: घुग्घुस स्थित माउंट कार्मेल कॉन्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय को राज्य सरकार ने अदानी फाउंडेशन को सौंपने का फैसला किया है। इसके साथ ही अदानी समूह ने अब चंद्रपुर जिले के शिक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने 27 सितंबर को इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया है।

माउंट कार्मेल कॉन्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय, घुग्घुस, जो कार्मेल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित होता है, एक अंग्रेजी माध्यम का स्व-वित्तपोषित विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) है। इसे अदानी फाउंडेशन, अहमदाबाद को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन था। इस संदर्भ में 30 जून 2024 को नागपुर के शिक्षा उप निदेशक के पास प्रस्ताव भेजा गया था। 

महज तीन महीनों में राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और स्कूल को अदानी फाउंडेशन को सौंप दिया गया।स्कूल के हस्तांतरण के दौरान सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिन्हें अदानी फाउंडेशन को पालन करना होगा। 

इनमें से एक प्रमुख शर्त यह है कि अदानी समूह स्कूल की छात्र संख्या में कोई बदलाव नहीं कर सकता। साथ ही, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की पूर्ण जिम्मेदारी भी अदानी समूह की होगी। अगले 15 दिनों के भीतर अदानी को इस स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में लेना है।

यदि भविष्य में प्रबंधन के संबंध में कोई शिकायत या नियमों का उल्लंघन होता है, तो राज्य सरकार को स्कूल का हस्तांतरण रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।