logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मुनगंटीवार ने थर्मल पावर स्टेशन के कर्मचारियों को दी चेतावनी, कहा - नहीं हुआ नियंत्रण तो बंद करनी पड़ेगी दो यूनिट


चंद्रपुर: विधायक सुधीर मनगंटीवार ने चंद्रपुर पावर स्टेशन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन से होने वाले प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण पाया जाए।

चंद्रपुर महा थर्मल पावर स्टेशन एशिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन स्टेशन है और इसकी बिजली पूरे देश में वितरित की जाती है। हालाँकि, शिकायतें मिली हैं कि इस यहां से होने वाला प्रदूषण चंद्रपुर शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है।

इसलिए इस प्रदूषण को तत्काल नियंत्रण में लाने के निर्देश विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दिए।

आज चंद्रपुर कलेक्टोरेट में चंद्रपुर पावर स्टेशन के अधिकारियों और डब्ल्यूसीएल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में मुनगंटी बार ने कहा कि पावर स्टेशन और डब्ल्यूसीएल बहुत अधिक प्रदूषण फैला रहे हैं। इसलिए इस प्रदूषण पर तुरंत अंकुश लगाया जाना चाहिए। मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि वह 17 तारीख को इस क्षेत्र का दौरा करेंगे।