logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

पुलिस अधिकारी का हुआ तबादला; जाते-जाते टेबल, कुर्सी सहित टॉयलेट का दरवाजा तक लेकर गए


चंद्रपुर: 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद देश भर में एक खबर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ते हुए वहां लगे नल, टाइल्स, फर्नीचर सहित सब लेकर चले गए थे। इसको लेकर अखिलेश की जमकर आलोचना हुई थी। विपक्षियों ने इसको लेकर जमकर उन पर हमला और तंज कसा था। ऐसा ही एक मामला चंद्रपुर से भी सामने आई है। लेकिन यहां कोई नेता नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी है। जिसने तबादला होने पर कार्यालय में लगे एसी, टेबल, कुर्सी सहित टॉयलेट में लगा दरवाजा तक निकालकर चले गए।  इस अधिकारी का नाम है पुलिस इंस्पेक्टर बालासाहेब खाड़े। 

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अरविंद साल्वे के कार्यकाल में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब खाड़े सर्वेक्षक थे। उसने स्थानीय क्राइम ब्रांच के दफ्तर में अपना अलग सेल बना लिया था। अलग से वॉशरूम और बैठने की टेबल, ठंडी हवा के लिए कुर्सी और एसी भी लगाया गया था। दो दिन पहले जिला पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी ने जिले के 34 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब खाड़े का मानव संसाधन विभाग में तबादला कर दिया गया है। 

दो दिन पहले खाड़े को कार्यमुक्त किया गया था। काम से छूटते ही उन्होंने अपने कार्यालय में लगे एसी, टेबल, कुर्सी और शौचालय के दरवाजे को हटा दिया। स्थानीय क्राइम ब्रांच से उसके यहां आया पुलिस इंस्पेक्टर यह सब देखता रहा। यह खबर के सामने आते ही जिला पुलिस महकमे में इसकी खुद चर्चा हो रही है।

अधिकारी खुद के खर्चे पर लगवा सकते हैं सामान 

जब किसी अधिकारी को गृह-कार्य की ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं तब भी संबंधित अधिकारी अपने खर्चे पर इन सभी सुविधाओं को अपने कमरे में लगवाता है और उसका उपयोग करता है, यह एक प्रथा है जो अब पुलिस विभाग में आम हो गई है।