logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

ताडोबा में दिखा दुर्लभ सफ़ेद हिरन, 30 हजार में से एक पाया जाता है


चंद्रपुर: पिछले कुछ दिनों से ताडोबा-अंधारी वाघ प्रकल्प में लगातार दुर्लभ जंगली जानवरों के दर्शन हो रहे हैं। पिछले दिनों जंगल में एक काले तेंदुआ दिखाई दिया। एक बार फिर दुर्लभ ‘अल्बिनोस' यानी सफ़ेद हिरन दिखाई दिया है। मुलता यह हिरन ही है, लेकिन शरीर के रंगो में हुए बदलाव के कारण यह पूरी तरह सफ़ेद दिखाई देते हैं। यह बेहद दुर्लभ होते हैं, 30 हजार हिरणों में से केवल एक ही ऐसे मिलते हैं।  

एक वन्यजीव विशेषज्ञ के अनुसार, 1000 हिरणों में से एक में 'एल्बिनो' के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐल्बिनिज़म अत्यंत दुर्लभ है। स्वीडन के वेस्ट वर्मलैंड में इस हिरण की संख्या करीब 50 है। पूर्वोत्तर भारत में असम राज्य के काजीरंगा में एक समान दुर्लभ सफेद हिरण देखा गया था। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इस हिरण का सफेद रंग विशुद्ध रूप से अनुवांशिक है। ऐसा 'जीन' में बदलाव के कारण होता है। उन्होंने कहा कि इस हिरण परिवार की कोई अलग नस्ल नहीं है।

वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बल्लारपुर जंगल में मिले सफेद हिरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।  इससे अभी यह साफ नहीं हो सका है कि तस्वीर बल्लारपुर जंगल की है या कहीं और का। 

बल्लारपुर के पूर्व नगर उपाध्यक्ष पवन भगत और उनका परिवार 2 दिन पहले कोठारी के पास जंगल में दोस्तों और परिवार के साथ घूम रहे थे, जब उन्होंने अचानक जंगल में एक सफेद हिरण देखा। पवन भगत ने जंगल में दिखे एक सफेद हिरण की तस्वीर भी ली है। ताड़ोबा में काले तेंदुए के बाद अब कोठारी क्षेत्र में 'एलबिनो' देखा गया है, जिसे लेकर वन्यजीव प्रेमी उत्साहित हैं।