logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: खेत में कपास चुनने गए किसान पर बाघ का हमला, मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: गोरक्षक को बहाने से बुलाकर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों गुटों पर क्रॉस FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जि.प. शाला शिक्षा की हालत बदतर, दो शिक्षकों पर 138 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी


  • शिक्षक भरती न होने पर 11 को ताला ठोंकने की चेतावनी

चंद्रपुर. पंचायत समिति गोंडपिपरी अंतर्गत वेडगांव बिट अंतर्गत हिवरा जिला परिषद उच्च प्राथमिक शाला में शिक्षक की संख्या कम है. इसकी वजह से विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है. यह नुकसान न हो इसके लिए शाला व्यवस्थापन समिति ने ग्राम पंचायत पदाधिकारियों ने शाला में शिक्षक भरती करने की मांग की है. मांग पूरी न होने पर 11 अक्टूबर को शाला को ताला ठोंकने की चेतावनी दी है.

गोंडपिपारी तालुका उद्योगरहित, बहुत पिछड़ा और आदिवासी बहुल है, जो तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित है. आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भी, तालुका अभी भी विकास से दूर है. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षा की जा रही है. वर्तमान में, तालुका में शिक्षकों की कमी, कभी शिक्षकों के स्कूल में नहीं रहने से छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है. कुल मिलाकर इन समस्याओं के कारण छात्रों को शैक्षिक नुकसान हो रहा है. इस समस्या की चर्चा के बीच ही वेलगांव बिट के हिवरा ग्राम पंचायत के जिला परिषद उच् प्राथमिक शाला में पहली से आठवीं तक की कक्षा चलती है. शाला में कुल 138 विद्यार्थी है जिसमें पहली से पांचवीं में कुल 83 विद्यार्थियों का समावेश है.

जिला परिषद शाला में छात्रों की संख्या अधिक होने के बावजूद सिर्फ दो शिक्षक ही कार्यरत हैं जिससे छात्रों का भारी शैक्षणिक नुकसान हो रहा है. इसलिए पहली से पांचवीं के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाये अन्यथा 11 क्टूबर को ताला ठोंकने चेतवनी सरपंच निलेश पुलंमवार, शाला व्यवस्थापन समिति अध्यक्ष भास्कर चहारे, उपाध्यक्ष मनीषा लखमापुरे और सभी सदस्य और ग्रापं पदाधिकारियों ने दी है.

नहीं तो ताला ठोंक देंगे

हिवरा में एक जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय है. इस विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक है किंतु विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों का शैक्षणिक बहुत नुकसान हो रहा है. विद्यालय में तत्काल शिक्षकों की भर्ती न किए जाने पर 11 अक्टूबर को ताला जड दिया जाएगा.
नीलेश पुलगामकर, सरपंच ग्राम पं. हिवरा