logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

भारी बारिश में चिचपल्ली और पिंपलखुट के बाढ़ पीड़ितों से मिले सुधीर मुनगंटीवार, मंत्री के निर्देश के बाद बैंक से आया मैसेज


चंद्रपुर: जिले में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है. चिचपल्ली में तालाब फूटने से नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने चिचपल्ली में बाढ़ का निरीक्षण करने के बाद नागरिकों से बातचीत और उनके साथ खड़े रहने का आश्वसान दिया.  

मुनगंटीवार ने कहा, “प्रशासन और अधिकारियों के माध्यम से चिचपल्ली के नागरिकों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं. अब बाढ़ के वास्तविक निरीक्षण के बाद देखा गया कि कई घरों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है.”

उन्होंने कहा, “घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पानी के साथ बह गए. संकट के इस समय में अंतिम जरूरतमंद तक पहुंचे बिना मुझे शांति नहीं मिलेगी. बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी ताकत से खड़ा रहूँगा.”

इस दौरान सुधीर मुनगंटीवार ने अधिकारियों को निर्देश दिया और पीड़ितों के फ़ोन में बैंक से मैसेज आया. इसके साथ ही मुनगंटीवार ने कई पीड़ितों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किया.