logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मंत्री सुधीर मुनगंटीवार पर शिक्षक ने की पीएचड़ी


चंद्रपुर: प्रदेश के वन एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के कार्य क्षेत्र को लेकर एक शिक्षक ने शोध प्रबंध प्रस्तुत किया है. चंद्रपुर जिले के तलोधी बालापुर में महात्मा फुले जूनियर कॉलेज में अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक दैवत बोरकर ने मंत्री मुनगंटीवार के काम पर एक थीसिस जमा की और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

 बोरकर को आगामी दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। राज्य के एक छोर पर बसे चंद्रपुर जिले के शिक्षक ने  मंत्री सुधीर मुनगंटीवार पर पीएचडी थीसिस लिखने का विचार है. अपने शोध प्रबंध में उसने मुनगंटीवार के बहुआयामी व्यक्तित्व को आधार बनाया।

दैवत बोरकर के पिता रघुनाथ बोरकर ने भी पीएचडी प्राप्त की है अब उनके बेटे ने भी यही काम किया लेकिन लीक से हटकर दैवत ने अपने अध्ययन के लिए  एक राजनीतिक और उसकी लोकप्रिय कार्यशैली को चुना। लगभग छह साल पहले गोंडवाना विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए पंजीकरण कराने के बाद, उन्होंने इस विषय पर अपना अध्ययन शुरू किया।