logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Tiger Fear: 6 बजते ही बंद हो जाते है घरों के दरवाजे; वेकोली के माजरी, चारगांव, ढोरवासा में बाघ ने बनाया बसेरा


नागपुर: करीब एक दर्जन गांव के लोग बाघ के दहशत के कारण इस परिसर में काम पर जाने से कतरा रहे है। वेकोली कर्मचारी, निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी और किसान खेतों में नहीं जा पा रहे है। वेकोली कर्मी, निजी कर्मी और किसानों को बाघ से जान का धोका है । एक वेकोली कर्मी ने बताया है कि जब तक वन विभाग द्वारा बाघ को जंगल की ओर नही भगाते तक हम अपनी जान जोखिम मे नही डाल सकते ऐसा कहा। 

वेकोली माजरी क्षेत्र के चारगांव गांव में मंगलवार की शाम 4 बजे अचानक बाघ ने दस्तक दे दी और चारगांव चौकी के पास से किसानों के खेत खलियान वाले रास्ते पर घंटो तक डेरा डालकर बैठा रहा। यही बाघ भद्रावती तहसील के माजरी क्षेत्र के ढोरवासा रोड सोमवार की सुबह 8 बजे वनविभाग के कर्मचारि को गस्त लगाते समय दिखा था वन विभाग ने उसे जंगल की ओर खदेड़ ने का प्रयास भी किया लेकिन वह और गाव के नजदीक पहुच आया है। यह बाघ शिकार की खोज में भटक रहा है । लोग बाघ के कारण दहशत में हैं। करीब एक दर्जन गांव के लोग पहले से ही दहशत के कारण वेकोली कर्मचारी, निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी काम पे जाने से घबरा रहे है तथा किसान खेतों में नहीं जा रहे थे। 

24 ऑक्टोबर की रात माजरी गांव के न्यू हाउसिंग कॉलोनी में घरपास से बाघ ने एक  एक युवक को मार डाला इस घटना के बाद अब लोग घर में रहने पर भी डर रहे हैं। शाम 6 बजते ही  यहां के घरों के दरवाजा बंद हो रहे है।  हालांकि पिछले 11 दिनों से वन विभाग की टीम और स्थानिक पोलिस प्रशासन बाघ को खोजने में जुटी है।

वन विभाग के अधिकारी एच.पी शेंडे  ने बताया कि भद्रावती तहसील के माजरी क्षेत्र के ढोरवासा रोड सोमवार की सुबह औऱ मंगलवार की शाम 4 बजे चारगांव चेक पोस्ट के पास बाघ ने दस्तक दी है। शिकार की खोज में भटकता हुआ  बाघ ने माजरी में एक युवक सहित परिसर में बाघ ने अब तक अनेक सुवर, गाय कुत्ते को शिकार बनाया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क व समूह में चलने की हिदायत दी है। 

किसान अपने खेतों में खड़ी फसल की रखवाली नही  कर पा रहे है। किसानों के खेत मे फसल तैयार है । जंगली जानवर फसल बर्बाद ना हो इसलिए रातभर खेतो में रहकर रखवाली करता है । परंतु परिसर में बाघ ने डेरा डालने के कारण कोई भी किसान खेतो पे नहीं जा पा रहा है। 

माजरी, चारगांव ,तेलवासा, ढोरवासा कोंढा, चालबर्डी , देउलवाड़ा एकतनागर, पिपरी, पाटाला, भद्रावती, नागलोन कुचना आदि ग्रामवासियों ने और किसानों ने जल्द से जल्द इस आदमखोर बाघिन को इस परिसर के पकड़कर ताडोबा जंगल मे छोड़ने गुहार लगा रहे है। 

बाघ पर वनविभाग की पैनी नजर 

भद्रावती तहसील के माजरी चारगांव परिसर में बाघ पर वनविभाग की पैनी नजर बनाये हुवे है रोज बाघ उन्हें दिख भी रहा है परंतु उसे जंगल की ओर भगाने क्यो दिक्कते आ रही यह समझ के परे इससे ग्रामवासी चिंतित है।