logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

वीडियो-मोहब्बत में जंग सिर्फ इंसान नहीं बाघ भी लड़ते है जनाब .....ताडोबा में एक बाघिन के लिए भिड़े दो बाघ


चंद्रपुर: चंद्रपुर में स्थिति ताडोबा आंधारी व्याघ्र प्रकल्प बाघों के दीदार के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है.देश ही नहीं दुनिया के लिए यह जंगल आकर्षण का केंद्र है.सोमवार को यहाँ पहुंचे पर्यटकों में कइयों को रोमांचित करने वाले दृश्यों का दीदार हुआ.यहाँ दो बाघों की लड़ाई पर्यटकों को देखने को मिली। हुंकार भर लड़ रहे बाघों को देख जहाँ पर्यटक रोमांचित हुए तो वही बाघों के बीच की लड़ाई की वजह भी बेहद दिलचप्स है.व्याघ्र प्रकल्प में बाघों को सामान्यतः आराम फ़रमाते या चहलक़दमी करते देखा जा सकता है लेकिन ताडोबा में दो बाघों की लड़ाई देखने को मिली।
दरअसल व्याघ्र प्रकल्प में काम करने वाले लोगों ने अब तक के अनुभव के आधार पर बताया की पारस और तारू नाम के दो बाघ व्याघ्र प्रकल्प की ही छोटी मधु नामक बाघिन के लड़ रहे है दोनों इस बाघिन पर अपना अधिपत्य चाहते है.दोनों के बीच पिछले काफ़ी समय से टकराव की स्थिति है लेकिन सोमवार को यह दोनों पर्यटकों की सफ़ारी वाले रास्ते पर ही भिड़ गए.जिस वजह से सफ़ारी के लिए आये पर्यटकों को दो बाघों की लड़ाई का रोमांचित कर देने वाले दृश्य अपनी आँखों से देखने को मिला। जिस समय बाघों की लड़ाई हुई उस दौरान वहां बैंगलोर से सफ़ारी के लिए आये पर्यटक रघुरामा भी मौजूद थे उन्होंने दृश्य को क़ैमरे में कैद कर लिया। उन्ही के माध्यम से वीडियो UCN NEWS को प्राप्त हुआ है.