logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

कल अयोध्या के लिए रवाना होगी बल्लारपुर से लकड़ियाँ ,निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा


चंद्रपुर:अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है. मंदिर के गर्भगृह व अन्य स्थानों पर काम के लिए चंद्रपुर जिले से लकड़ियों को भेजा जायेगा। राममंदिर निर्माण के लिए यहाँ से लकड़ियों को भेजे जाने को अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है.लकड़ियों की रवानगी के वक्त उत्सव मनाया जाने वाला है.ये लकडिया जिले के बल्लारपुर वन विभाग के डेपो से भेजी जाने वाली है.राज्य के  वन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि इस उत्सव को मनाने के लिए बल्लारपुर और चंद्रपुर में कल दो शोभायात्रा निकाली जायेगी।एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मंत्री मुनगंटीवार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल शाम 6 बजे चंद्रपुर आएंगे जो महाकाली मंदिर में दर्शन करेंगे और शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। काशी विश्वनाथ बनारस के पालक मंत्री रविंद्र जायसवाल, उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,  वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना सहित गायक कैलाश खेर विशेष रूप से  राम भजन प्रस्तुत करेंगे. 

मुनगंटीवार ने बताया की 6 दिसंबर 1992 को कारसेवक के रूप में वे  अयोध्या। उस विवादित जगह पर इस दिन  लाखों कारसेवक जमा हो गए थे. अयोध्या में एक नारा गूंज रहा था. 'रोम रोम में बसता है राम',मुनगंटीवार ने कहा की राम मंदिर के लिए चंद्रपुर से लकड़ियों का भेजा जाना गर्व की बात है.जब मंदिर के लिए कहा की लकड़ी ली जाये इसके लिए चयन हो रहा था तो इसे ऐतिहासिक साक्ष्यों के साथ जोड़कर देखा गया.और इसके लिए दण्डकारण्य में उल्लेखित गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों की लकड़ी का चयन किया गया था।