logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कांग्रेस अध्यक्ष राजू रेड्डी के घर बाहर फायरिंग, परिसर में दशहत का माहौल


चंद्रपुर: चंद्रपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राजू रेड्डी के घर पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बीती रात 8 से 9 बजे के बीच दो लोगों ने घर पर गोलियां चलाई।  हालांकि गोली चलने का कारण पता नहीं चल सका है। 

इस बीच घुग्घुस में कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजू रेड्डी के घर पर हमला होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गयी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त रेड्डी घर पर ही मौजूद थे। गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

गैलरी में मिला कारतूस 


पुलिस को रेड्डी के घर की ऊपरी मंजिल की गैलरी में फायरिंग में इस्तेमाल किया गया कारतूस मिला है. जैसे ही इस कायराना हमले की खबर घुग्घुस के बीच फैली, राजू रेड्डी के समर्थकों की एक बड़ी भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई, जिससे माहौल और गर्म हो गया। पुलिस ने रेड्डी के घर के आसपास भारी सुरक्षा तैनात कर दी है. रेड्डी के समर्थकों का कहना है कि हमला एक सोची- समझी साजिश का हिस्सा था. पुलिस इस मामले को अलग- अलग दिशाओं में आगे बढ़ा रही है।