logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: गोल्ड सप्लायर का ‘गोल्डन सफर’ ख़त्म! रेलवे पुलिस ने बैग से जब्त किया करीब सही तीन करोड़ का सोना


गोंदिया: गोंदिया रेलवे पुलिस ने सोने से भरे को ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस को आरोपी के पास से करीब साढ़े तीन करोड़ रूपये का सोने का भंडार मिला है।    

बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में कर्मचारी नियमित गश्त पर थे। आमगाँव और गोंदिया के बीच, उन्होंने एक संदिग्ध यात्री को देखा। वह बेचैनी से बार-बार इधर-उधर देख रहा और अपना बैग कसकर पकड़े हुए था। इससे पुलिस को संदेह हुआ और कर्मचारियों ने उसके सामान की जाँच शुरू कर दी। बैग में सोने की चेन, चूड़ियाँ, सिक्के, सोने के बिस्कुट, आभूषण सेट और 7.5 किलो चाँदी मिली, जिसकी कीमत कुल 3 करोड़ 27 लाख रुपये है।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि उसका नाम नरेश पंजवानी है और वह गोंदिया सर्राफा बाजार में सोना सप्लाई करता है, लेकिन जब पुलिस ने दस्तावेज़ मांगे, तो उसके पास कोई सबूत नहीं था। रेलवे पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि यह सोना कहाँ से आया था, इसे कहाँ भेजा जाना था और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।