logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार


नागपुर: शहर के धंतोली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल के मुख्य प्रवेशद्वार से दो कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गए। इस दौरान दोनों कैदियों ने एक पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला भी किया, जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि पुलिस  ने बाद में इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पारशिवनी पुलिस थाने की टीम चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों 19 वर्षीय साहिल धीरज लांजेवार और 21 वर्षीय ऋषिकेश उर्फ ऋषि गणेश मानकर को सेंट्रल जेल में दाखिल कराने लेकर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस वाहन जेल के मुख्य गेट के पास पहुंचा, दोनों आरोपियों ने अचानक वाहन का दायां दरवाजा खोला और भागने की कोशिश की।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी रामराव मोतीराम पवार और उनके साथियों ने तुरंत दोनों कैदियों का पीछा किया। आरोपी जेल परिसर में उपमहानिरीक्षक कार्यालय के पीछे झाड़ियों की ओर भागे, जहां हाथापाई की घटना हुई। साहिल लांजेवार ने पुलिस कर्मी वावरे पर मुक्कों और लकड़ी के डंडे से हमला किया, जिससे उनके घुटने, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर ही पुलिस ने साहिल लांजेवार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी ऋषिकेश मानकर फरार होने में सफल रहा। कैदी के फरार होने की सूचना वायरलेस के माध्यम से प्रसारित की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर भर में नाकाबंदी की गई ।बाद में एमआईडीसी पुलिस की मदद से अमर नगर परिसर से फरार आरोपी ऋषिकेश मानकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल रवाना कर दिया गया है। धंतोली पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों से मारपीट करने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।