logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने


नागपुर: नागपुर के यशोदरा नगर थाना क्षेत्र के ऑटोमेटिव चौक पर बीती रात पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक्टिवा पर सवार दो ट्रांसपोर्टरों पर 10 से 12 हमलावरों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज भी सामने आए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल ट्रांसपोर्टरों की पहचान गोल्डी कलेर और बंटी संधू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बीती रात एक्टिवा से किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तीन कारों में सवार हमलावरों ने शेरे पंजाब लॉन के पास उनकी एक्टिवा को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद हथियारों से लैस आरोपियों ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया।

हमलावरों ने तेज धारदार हथियारों से गोल्डी कलेर और बंटी संधू पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही यशोदरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार घायल गोल्डी कलेर, मेकोका में फरार गुल्लू का रिश्तेदार बताया जा रहा है और उसका पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस हमले को राजा रंधावा और जग्गू संधू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर  मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में एक बार फिर गैंगवार भड़कने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।