logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त


गढ़चिरोली: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर जारी बड़े माओवादी विरोधी अभियान में शुक्रवार सुबह और दो माओवादी (1 पुरुष व 1 महिला) के शव बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 3 माओवादी (2 पुरुष व 1 महिला) के शव प्राप्त हुए हैं। उनके पास से एक AK-47 व एक SLR हथियार जब्त किए गए हैं। तीनों माओवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घायल C-60 जवान दीपक चिन्ना मडावी, उम्र 38 वर्ष, वर्तमान निवासी अहेरी तथा मूल पता मांड्रा, दामरांचा, तहसील अहेरी को आज शुक्रवार सुबह अबुझमाड़ के घने जंगल से हेलीकॉप्टर की सहायता से उपजिला अस्पताल भामरागढ़ लाया गया था। लेकिन दुर्भाग्य से अभियान के दौरान लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई तथा उन्हें वीरगति प्राप्त हुई।

अभियान के दौरान एक अन्य जवान जोगा मडावी, निवासी किष्टयापल्ली रात को गोली लगने से घायल हो गया था। उसे भी हेलीकॉप्टर से बाहर निकालकर भामरागढ़ लाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें शीघ्र हेलीकॉप्टर से गढ़चिरोली लाया जाएगा। जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। गढ़चिरोली पुलिस की ओर से आगे की जानकारी दी जाएगी।