logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: महल के बीच बाजार स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में हुई चोरी, 11 लाख की नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले उड़े चोर


नागपुर: कोतवाली परिसर के गांधी गेट के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने 11 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर नकदी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। चोरी की इस घटना ने इलाके के व्यापारियों में दहशत फैला दी है।

महल इलाके के गांधी गेट के पास माधव इलेक्ट्रिक नामक दुकान के मालिक मनोज कुमार बिसेन दास खत्री ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान के तिजोरी में रखी नकदी से भरी बैग गायब थी। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में पता चला कि चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसे। उन्होंने न केवल 11 लाख रुपये की नकदी लूटी, बल्कि सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर  भी हटा दिया, ताकि उनके कदमों का कोई सबूत न बचे। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दुकान में रखे बिजली के अन्य सामान को बिल्कुल भी नहीं छुआ, जिससे जाहिर होता है कि उनका इरादा सिर्फ नकदी चोरी करना था।

बीच बाजार में हुई इस चोरी ने आसपास के व्यापारियों में बेचैनी फैला दी है। उनका कहना है कि अगर चोरों ने इतनी व्यस्त जगह पर इतनी बड़ी चोरी की है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। कोतवाली पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।