logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: लाखांदूर शहर में अपराधियों का उपद्रव; आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में घुसकर युवकों के साथ की मारपीट, दो युवक गंभीर रूप से घायल


भंडारा: लखांदूर शहर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। कथित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के अंदर घुसकर पांच लोगों ने बेसबॉल स्टिक और भारी सीमेंट के पत्थरों से दो युवकों पर बेरहमी से हमला किया। मारपीट, चीख-पुकार और खून से सनी तस्वीरें देखकर नागरिक सन्न रह गए। पहली बार लखांदूर में इतनी नृशंस घटना सामने आई है, जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

लखांदूर शहर के साकोली रोड पर स्थित एक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में मेडिकल प्रोफेशन के विवाद को लेकर पांच हमलावर घुस आए और वहां मौजूद अमृतपाल सिंह और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। हरियाणा के रहने वाले दीपक अमरपाल सिंह, लवली राजवीर कुमार, सुरेश प्रेमचंद कुमार, अमन बलवान सिंह और अभिषेक ऋषिपाल अस्पताल में घुसते ही अमृतपाल पर टूट पड़े।

दीपक और लवली ने प्लास्टिक टेबल का भारी बेस निकालकर अमृतपाल के चेहरे और हाथों पर लगातार वार किए, जबकि सुरेश प्रेमचंद ने सीमेंट के बड़े पत्थर फेंक-फेंककर हमला किया। बाकी साथियों ने भी उसे बेरहमी से पीटा। चश्मदीदों के अनुसार कुछ हमलावरों के पास बेसबॉल स्टिक भी थीं। हमले में अमृतपाल सिंह बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए दो हमलावर दीपक सिंह और लवली राजवीर को मौके पर ही धर-दबोचा और लखांदूर पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर बाकी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने शहर में तनाव और भय का माहौल और बढ़ा दिया है।