logo_banner
Breaking
  • ⁕ भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, गिट्टीखदान इलाके में तनाव ⁕
  • ⁕ राज्य चुनाव आयोग ने ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ अग्रिम रूप से देने पर लगाई रोक ⁕
  • ⁕ Nagpur: क्राइम ब्रांच की छापा मार कार्रवाई, साढ़े पाँच लाख का प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Nagpur: नायलॉन मांजा पर हाईकोर्ट सख्त, पतंग उड़ाने पर 25,000 और बेचने पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार; सुरक्षा और तकनीकी इंतज़ाम पुख्ता, दोपहर तक परिणाम की संभावना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, रैलियों और जनसभाओं के ज़रिए प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ⁕
  • ⁕ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त; फडणवीस निकाल रहे बाइक रैली, गडकरी और बावनकुले की जनसभाओं से मांगे जाएंगे वोट ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

रामझुला ओवरब्रिज से 19 लाख के प्रोजेक्टर लाइट हुए चोरी, मनपा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: प्रसिद्ध रामझुला केबल स्टैंडर्ड ओवर ब्रिज क्षेत्र में लगी अत्याधुनिक रोशनाई व्यवस्था से करीब 22 प्रोजेक्टर और 66 लाइट चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नागपुर महानगर पालिका के गांधीबाग ज़ोन में प्रभारी सहायक अभियंता ने तहसील पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है जिसकी जांच की जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार राम झूला केबल स्टैंडर्ड ओवर ब्रिज पर 14 अगस्त 2025 को  रोशनाई व्यवस्था के लिए महंगी एलएडी और प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थी, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गरूड़ा सिक्योरिटी सर्व्हिसेस को सौंपी गई थी। 6 नवंबर को सुपरवाइज़र निरज मिलींद टेंभुर्णीकर ने अधिकारी को जानकारी दी कि सीए रोड स्थित केबल स्टैंडर्ड ओवर ब्रिज से प्रोजेक्टर लाइट किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है।

सूचना मिलते ही महानगर पालिका गाँधी बाग जोन के प्रभारी सहायक अभियंता दिलीप वंजारी ने घटनास्थल का पंचनामा कर चोरी की पुष्टि की और तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।