logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: उधारी पैसों के विवाद में युवक की पत्थर कुचलकर हत्या, कलमना पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार


नागपुर: उधारी के पैसों को लेकर हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। कलमना थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या मामले में शामिल एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया और उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 3 दिसंबर की रात से लेकर 4 दिसंबर की सुबह के बीच भरतवाड़ा के युवराजस्वामी आरामशिन इलाके में हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय महेश लतेलुराम डहारे के रूप में हुई है। फिर्यादी धर्मेंद्र डहारे, जो कि मृतक का भाई है, उसके मुताबिक महेश अपनी आरा मशीन में काम कर रहा था।

इसी दौरान उसी मशीन में काम करने वाले दो साथी चंद्रेश उर्फ़ रानू वर्मा और रितीक नंदेश्वर ने आपस में साजिश कर महेश पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने महेश के सिर पर भारी पत्थर से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर उसे गंभीर हालत में मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद महेश को मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी चंद्रेश उर्फ़ रानू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी रितीक नंदेश्वर अभी भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।