logo_banner
Breaking
  • ⁕ भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, गिट्टीखदान इलाके में तनाव ⁕
  • ⁕ राज्य चुनाव आयोग ने ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ अग्रिम रूप से देने पर लगाई रोक ⁕
  • ⁕ Nagpur: क्राइम ब्रांच की छापा मार कार्रवाई, साढ़े पाँच लाख का प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Nagpur: नायलॉन मांजा पर हाईकोर्ट सख्त, पतंग उड़ाने पर 25,000 और बेचने पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार; सुरक्षा और तकनीकी इंतज़ाम पुख्ता, दोपहर तक परिणाम की संभावना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, रैलियों और जनसभाओं के ज़रिए प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ⁕
  • ⁕ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त; फडणवीस निकाल रहे बाइक रैली, गडकरी और बावनकुले की जनसभाओं से मांगे जाएंगे वोट ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Buldhana

Buldhana: जलगांव जामोद से तीन नाबालिग लड़कियां लापता! माता-पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की जलगांव जामोद तहसील में क्लास करने के लिए घर से निकली तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। इस घटना से तहसील में हलचल मच गई है। 

लापता नाबालिग लड़कियों के नाम चंचल मोहे, सनिका ताडे और तेजस्विनी वसुले हैं जो जलगांव के जामोद तहसील के सुंगांव से हैं। वे क्लास के लिए घर से निकली थीं लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचीं। जब उनकी तलाश की गई तो शक है कि किसी ने उन्हें किडनैप कर लिया होगा।

शाम की ट्यूशन टीचर ने स्टूडेंट के घर मैसेज भेजा कि आपकी बेटी क्लास में बात करती रहती है, इसलिए आप उससे आकर मिलें। इसके बाद अब हमारी घर में खैर नहीं यह बात सोचकर तीनों लड़कियां रो रही थीं। यह जानकारी उनकी सहेली से मिली। 

शिकायत में यह भी बताया गया है कि तीनों लड़कियां एसटी बस में नंदुरा शहर की ओर निकल गईं। जलगांव पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन तीनों लड़कियों को किडनैप किया गया था या ये लड़कियां सवयं कहीं चली गई हैं।